Kaliyar Sharif Dargah History In Hindi

Kaliyar Sharif Dargah History In Hindi | पिरान कलियर शरीफ की दरगाह का इतिहास

नमस्कार दोस्तों Piran Kaliyar Sharif Dargah In Hindi आपका स्वागत है। आज हम पिरान कलियर शरीफ की दरगाह का इतिहास और पिरान कलियर शरीफ की दरगाह घूमने की जानकारी और उसके प्रमुख दर्शनीय स्थल की जानकारी बताने वाले है। उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार के कलियारी गाँव में पिरान कलियर शरीफ की दरगाह सूफी संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर को समर्पित हैं। कलियर शरीफ दरगाह ऋषिकेश शहर की दूरी 45 और रुड़की शहर 8 कि.मी दूर स्थित हैं।

पिरान कलियर शरीफ की यह प्रसिद्ध दरगाह को मुस्लिम धर्म के साथ साथ हिन्दू समुदाय के लिए भी एक धार्मिक स्थान माना जाता है।भारत देश के मुस्लिम समुदाए की यह एक प्रमुख दरगाह हिमालय के शांत वातावरण के बिच स्थित है। कलियर शरीफ की दरगाह में एक रहस्यमयी शक्ति होने की मान्यता है। उसके कारन यहाँ लाखो श्रद्धालुओ की भीड़ रहती है। आज हम पवित्र शहर हरिद्वार के दक्षिण भाग में स्थित पिरान कलियर शरीफ की संपूर्ण जानकारी बताएंगे। 

Piran Kaliyar Sharif Dargah History In Hindi

पिरान कलियर शरीफ की दरगाह का इतिहास – अलाउद्दीन सबिर पाक का जन्म 19 रबी, 592 हिजरी 1196 में मुल्तान जिले के एक शहर में हुआ था। वह जंगल में रहने लगे और बाद में उन्हें साबिर नाम मिला था। इस्लाम धर्म का प्रचार करते वह कलियर में आ गए कलियर में रहने के बाद बाबा फरीद से कलियर सरीफ भी लोग कहने लगे थे।

1253 से कलियर शरीफ के रक्षक के रूप में सारा जीवन इस्लाम धर्म को समर्पित कर दिया था। कलियर सरीफ में रहते हुए उसकी मौत 13 वीं रबी 690 हिजरी 1291 में हुआ था। दूसरी तरफ कलियर शरीफ की दरगाह के इतिहास को देखा जाए तो यह खूबसूरत दरगाह 13 वीं शताब्दी के समय की होने का प्रमाण हैं। मान्यता के मुताबिक दरगाह का निर्माण अफगान शासक इब्राहिम लोधी ने करवाया था।

Kaliyar Sharif Dargah Images
Kaliyar Sharif Dargah Images

इसके बारेमे भी पढ़िए – उदयगिरि गुफाएँ का इतिहास और यात्रा से जुड़ी जानकारी

Best Time To Visit Piran Kaliyar Sharif Dargah

अगर पर्यटक कलियर शरीफ की दरगाह में माथा टेकने के लिए जाना चाहते है। और कलियर शरीफ की दरगाह की यात्रा करने के सबसे अच्छे समय की तलाश में है। तो उसके लिए आपको अक्टूबर से मार्च महीने के बिच में जाना चाहिए। उसके अलावा यात्री मानसून के मौसम को बाद करते हुए पुरे साल के कोई भी मौसम में कलियर शरीफ की दरगाह यात्रा कर सकते हैं।

Kaliyar Sharif Dargah Address

Dargah Hazrat Sabir Pak,

Piran Kaliyar Sarif,

Roorkee  District- Haridwar,

Uttarakhand-247667

STD Code of Piran Kaliyar: 05942

Kaliyar Sharif Dargah Timings

कलियर शरीफ दरगाह खुलने और बंद होने का समय की बात करे तो पिरान कलियर शरीफ की यह प्रसिद्ध दरगाह सुबह सूर्यादय होने पर खुलती और शाम सूर्यास्त होने तक खुली रहती हैं। उस समय में पर्यटक बहुत असानी से यहाँ यात्रा कर सकते है। 

Kaliyar Sharif Dargah Entry Fee

कलियर शरीफ दरगाह प्रवेश शुल्क की बात बताए तो कलियर शरीफ दरगाह में कोई प्रवेश शुल्क नही लिया जाता हैं। यह दर्शनीय स्थल पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री हैं। उसमे आप अच्छे से बिना पैसे ही प्रवेश कर सकते है।

कलियर शरीफ का फोटो
कलियर शरीफ का फोटो

इसके बारेमे भी पढ़िए – चूका बीच पीलीभीत उत्तरप्रदेश घूमने की जानकारी

पिरान कालियार शरीफ दरगाह

उतराखंड के हरिद्वार के रूडकी में पीरान कलियर शरीफ हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम करता है। वह हजरत अलाऊद्दीन साबीर साहब की पाक व रूहानी दरगाह है। सभी धर्मों के जायरीन जियारत करने आते है। यहाँ लोग मन्नतें मागंने एव चादर और सीनी (प्रसाद) चढाने के साथ भूखों के लिए लंगर लगाते है। यहाँ साबिर साहब की दरगाह से अलग कई दरगाह है। उसमे हजरत इमाम साहब की दरगाह, हजरत किलकिली साहब, नमक वाला पीर, अब्दाल साहब और नौ गजा पीर कलियर जियारत।  

दरगाह साबीर पाक

यहाँ की मुख्य दरगाह हजरत अलाऊद्दीन साबीर पाक की दरगाह है। यह दरगाह के दो द्वार और बीच में हजरत साबीर साहब का मजार देखने मिलती है। मजार में साबीर साहब की कब्र पर जायरीन चादर व फूल चढाते है। मजार की बहारी दीवार सिमेंट की जालीदार है। यहाँ मुराद पूरी होने के साथ जिन्नात भूत प्रेतों को फासी होती है और रूहानी बलाओं से छुटकारा मिल जाता है।  

दरगाह हजरत इमाम साहब

दरगाह हजरत इमाम साहब दो नहरों के पार दूसरे तट स्थित है । यह मजार हजरत इमाम साहब का वह हजरत साबीर साहब के मामू थे। दरगाह के मार्ग पर विशाल द्वार है। द्वार से आगे इमाम साहब की दरगाह है। वह दरगाह एक ऊचे चबूतरे पर है। दरगाह के मुख्य गेट पर नगाड़ा बजता है। दरगाह में खड़े वृक्ष पर शिकायतों का धागा बांधा जाता है।  कलियर शरीफ की सबसे पहला सलाम यहाँ है।

कलियर शरीफ दरगाह की फोटो गैलरी
कलियर शरीफ दरगाह की फोटो गैलरी

इसके बारेमे भी पढ़िए – भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर की जानकारी

हजरत किलकिली साहब

यह मजार नहर के तट पर इमाम साहब की दरगाह से आधा किमी दूर है। यहाँ भी जायरीनों की बहुत भीड़ रहती है।

नमक वाला पीर

यह दरगाह दो नहरों के बीच स्थित जियारत के लिए यहाँ तीसरा सलाम है। दरगाह में प्रसाद के रूप में नमक झाड़ू व कोडिया चढाई जाती है । यहाँ प्रसाद चढाने से चमड़ी रोगों से मुक्ति मिलती है।

हजरत अब्दाल साहब

यह दरगाह मुसाफ़िर खाने के ठीक पिछे साबरी बाग में स्थित और यहाँ जायरीनों का मेला होता है।

नौ गजा पीर

यह दरगाह कलियर से 4 किमी की दूर रूडकी हरिद्वार हाईवे से लिंक मार्ग पर है । यहाँ का आकर्षण नौ गज की कब्र है।

Kaliyar Sharif Dargah History In Hindi
Kaliyar Sharif Dargah History In Hindi

इसके बारेमे भी जानिए – शिवाजी महाराज का जन्मस्थल शिवनेरी किले की जानकारी

Best Tourist Places To Visit Near Kaliyar Sharif Dargah

  • Triveni Ghat (त्रिवेणी घाट )
  • Lakshman Jhula (लक्ष्मण झूला)
  • Swarg Ashram Rishikesh (स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश)
  • Neelkanth Mahadev Temple (नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश)
  • Bungee Jumping In Rishikesh (बंगी जम्पिंग ऋषिकेश)
  • Rishi Kund Rishikesh (ऋषि कुंड ऋषिकेश)
  • Beatles Ashram Rishikesh (बीटल्स आश्रम ऋषिकेश)
  • Chilla Wildlife Sanctuary (चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य हरिद्वार)
  • Har Ki Pauri Haridwar (हर की पौड़ी हरिद्वार)
  • Bharat Mata Mandir Haridwar (भारत माता मंदिर हरिद्वार)
  • Sapt Rishi Ashram (सप्तऋषि आश्रम)
  • Mansa Devi Temple (मनसा देवी मंदिर हरिद्वार)
  • Crystal World Haridwar (क्रिस्टल वर्ल्ड)
  • Patanjali Yog Peeth Haridwar (पतंजलि योग पीठ हरिद्वार)
  • Parad Shivlinga (पारद शिवलिंग)

Local Food Available Near Piran Kaliyar Sharif Dargah

आलू के गुटके बड़ी
गहत चैन्सू
चेनसू कंडाली का साग
कापा कुमौनी रायता
स्वादिष्ट गढ़वाली आलू का झोल
कुमाउनी व्यंजन डुबुक
भांग की चटनी झंगोरा की खीर
गढ़वाल का पन्हा गुलगुला
कफुली अर्सा
फानू सिंगोरी
Kaliyar Sharif Dargah Images
Kaliyar Sharif Dargah Images

इसके बारेमे भी जानिए – भैंसरोडगढ़ किले का इतिहास और जानकारी

Where To Stay Near Kaliyar Sharif Dargah

कलियर शरीफ की दरगाह और उसके नजदीकी पर्यटन स्थल देखने के पश्यात रुकने के लिए आप किसी होटल की तलाश हैं। तो आपको बतादे की ऋषिकेश और हरिद्वार शहर हिन्दू धर्म के पवित्र शहर होने के कारन यहाँ हाई बजट से लॉ बजट यानि सभी प्रकार की होटल पर्यटक के लिए उपलब्ध हैं। हम आपको कुछ नाम बताने वाले है। अगर आपको पसंद आते है तो आप बहुत असानी से जा सकते है। 

  • रेडिसन ब्लू होटल हरिद्वार
  • माँ गंगा हवेली
  • फॉर्च्यून पार्क हरिद्वार
  • जीएमवीएन टूरिस्ट रेस्ट हाउस
  • एम्ब्रोसिया सरोवर पोर्टिको होटल
  • हाइफ़न ग्रैंड
  • दरगाह साबरी गेस्ट हाउस

How To Reach Piran Kaliyar Sharif Dargah

इसके बारेमे भी जानिए – मध्य प्रदेश का हनुवंतिया टापू घूमने की संपूर्ण जानकारी

ट्रेन से कलियर शरीफ की दरगाह कैसे पहुंचे

How To Reach Piran Kaliyar Sharif Dargah By Train – अगर यात्री कलियर शरीफ की दरगाह की यात्रा रेलवे मार्ग से करना चाहता हैं। तो कलियर शरीफ दरगाह के लिए रेल से सीधी कोई कनेक्टिविटी नही हैं। उसका निकटतम रेलवे स्टेशन रुड़की (10 किमी) में है। और उसके अलावा नजदीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार हैं। वह भारत के सभी बड़े शहरों से अच्छे से जुड़ा हुआ है। हरिद्वार से कलियर शरीफ दरगाह की 27 किलोमीटर की दूरी आप बसे और टैक्सी से जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से पिरान कलियार शरीफ दरगाह कैसे पहुंचे

How To Reach Piran Kaliyar Sharif Dargah By Road – अगर यात्री कलियर शरीफ की दरगाह की यात्रा सड़क मार्ग से करना चाहता हैं। तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रुड़की भारत के सभी बड़े शहरों से बसो से अच्छी तरह से जुड़ा है। वहां से आप बहुत असानी से टैक्सियों, तांगों और रिक्शा से पिरान कलियार तक पहुंच सकते है। यात्री कलियर शरीफ की दरगाह अच्छे से जा सकते है। 

फ्लाइट से पिरान कलियार शरीफ दरगाह कैसे पहुंचे

How To Reach Piran Kaliyar Sharif Dargah By Flight – अगर यात्री कलियर शरीफ की दरगाह की हवाई मार्ग से करना चाहता हैं। तो निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट, देहरादून है। वह तक़रीबन 61 किमी दूर ऋषिकेश राज्य राजमार्ग पर है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से पर्यटक बस, टेक्सी या पर्सनल कार से कलियर शरीफ की दरगाह की यात्रा करना आसान और आरामदायक है।

इसके बारेमे भी जानिए – कन्याकुमारी का मुख्य पर्यटन स्थल विवेकानन्द रॉक मेमोरियल

Piran Kaliyar Sharif Dargah Uttarakhand Map

Kaliyar Sharif Dargah Information In Hindi Video

Interesting Facts About Kaliyar Sharif Dargah

  • यह तीर्थस्थल हरिद्वार के नजदीक होने के कारण दरगाह हिंदुओं और मुसलमानों का अत्यधिक पूजनीय है।
  • संत अलाउद्दीन साबिर कलियारी का जन्म मुल्तान जिले के एक कस्बे कोहतवाल में हुआ था।
  • हरिद्वार में स्थित पिरान कलियार में एक रहस्यमय शक्ति होने का दावा किया जाता है। 
  • पिरान कलियार 13वीं सदी के चिश्ती संप्रदाय के संत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कल्यारी की दरगाह है। 
  • दरगाह का निर्माण दिल्ली के एक अफगान शासक इब्राहिम लोदी ने करवाया था।
  • पिरान कलियार दरगाह आने वाले भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। 
  • पीरान  कलियर शरीफ हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम करता है। 
  • हजरत अलाऊद्दीन साबीर पाक की दरगाह यहाँ की मुख्य दरगाह है। 

FAQ

Q .कलियर शरीफ कहाँ है?

कलियर शरीफ की दरगाह भारत के उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार के कलियारी गाँव में हैं।

Q .कलियर शरीफ से हरिद्वार की दूरी कितनी है?

कलियर शरीफ दरगाह से हरिद्वार की दूरी लगभग 27 किलोमीटर हैं।

Q .कलियर शरीफ की दरगाह कैसे जाये?

कलियर शरीफ की दरगाह जाने यात्री फ्लाइट, ट्रेन और बस उपयोग कर सकते हैं।

Q .साबिर पिया दरगाह कहाँ है?

Dargah Hazrat Sabir Pak, Piran Kaliyar Sarif, Roorkee  District- Haridwar, Uttarakhand-247667

Q .हरिद्वार से कलियर की दूरी?

27 किलोमीटर

Q .कलियार शरीफ दरगाह किस राज्य में है?

उत्तराखंड

Q .साबिर पिया कौन हैं?

साबिर पिया13 वीं शताब्दी में भारतीय सुन्नी मुस्लिम उपदेशक और सूफी संत थे।

Q .कलियर कौन से राज्य में पड़ता है?

उत्तराखंड

Q .पिरान कलियर में किसकी दरगाह है?

पिरान कलियार अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कल्यारी की दरगाह है।

Conclusion

आपको मेरा लेख Kaliyar Sharif Dargah History बहुत अच्छी तरह से समज आया होगा। 

लेख के जरिये Kaliyar sharif kaha hai, Piran Kaliyar Sharif, Haridwar

और Kaliyar Sharif Dargah in which state से सबंधीत सम्पूर्ण जानकारी दी है।

अगर आपको किसी जगह के बारे में जानना है। तो हमें कमेंट करके जरूर बता सकते है।

हमारे आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शयेर जरूर करे। जय हिन्द।  

Note

आपके पास Delhi to kaliyar sharif distance की जानकारी हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिख हमे बताए हम अपडेट करते रहेंगे धन्यवाद। 

! साइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद !

अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें !

Google Search

Dargah near me, Dargah sharifkaliyar sharif dargah, piran kaliyar sharif, Dargah Hazrat Sabir e Pak Piran Kaliyar Shareef, Piran Kaliyar Sharif in Roorkee, Importance of kaliyar sharif, Roorkee to kaliyar sharif, Sabir piya ki dargah, Deva sharif dargah, Kaliyar Sharif Dargah contact number, Kaliyar Sharif Dargah nearest railway station

Kaliyar Sharif Dargah railway station, Kaliyar Sharif Dargah location map, kaliyar sharif dargah hotel, Kaliyar Sharif Dargah open today 2022, Kaliyar Sharif railway station code, कलियर शरीफ की दरगाह कब खुलेगी, साबिर पाक का इतिहास, कलियर शरीफ दरगाह हिस्ट्री इन हिंदी, साबिर पिया कलियर शरीफ, कलियर शरीफ की नहर,

इसके बारेमे भी जानिए – नारायणी माता मंदिर और दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी