नमस्कार दोस्तों Birla Mandir Jaipur In Hindi में आपका स्वागत है। आज हम बिरला मंदिर जयपुर हिस्ट्री और घूमने की जानकारी बताने वाले है। जयपुर में स्थित बिरला मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो देश भर में स्थित कई बिरला मंदिर में से एक का हिस्सा है। उसको लक्ष्मी नारायण मंदिर के रूप में भी पहचाना जाता है। बिरला मंदिर मोती डूंगरी पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर का निर्माण वर्ष 1988 में बिड़लाओं द्वारा किया गया था। जब जयपुर के महाराजा ने एक रुपये की सांकेतिक राशि के लिए जमीन दे दी थी।
सफेद संगमरमर से निर्मित बिरला मंदिर की इमारत में प्राचीन हिंदू वास्तुकला शैलियों और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलता है। मंदिर की दीवारों को देवी-देवताओं की जटिल नक्काशी, पुराणों और उपनिषदों के ज्ञान के शब्दों से अलंकृत किया गया है। ऐतिहासिक उपलब्धियों, किंवदंतियों, दार्शनिकों और सुकरात, क्राइस्ट, बुद्ध, कन्फ्यूशियस जैसे आध्यात्मिक संतों के चित्र भी मंदिर में प्रदर्शित हैं। जन्माष्टमी के दौरान बिरला मंदिर का दौरा जरूर करना चाहिए क्योंकि उस समय मंदिर में गतिविधि होती है।
Table of Contents
Birla Temple History
बिरला मंदिर का इतिहास – बिरला मंदिर जयपुर के महाराज ने सिर्फ एक रूपये की टोकन राशी के रूप में बिरला को दे दी थी। उसके पश्यात उस जगह को मंदिर के लिए उपयुक्त मानते हुए बिरला परिवार ने 1988 में यहां मंदिर का निर्माण करवाया था। उस समय से यह पवित्र स्थल तीर्थ यात्रियों के लिए एक दर्शनीय स्थल बन गया है। मंदिर में कुल तीन डोम है, जो धर्म के तीन रूपों का प्रतिनिधित्व करते है। मंदिर के सबसे महत्वपूर्ण भागो में लक्ष्मी-नारायण की आकर्षक मूर्ति शामिल है, जो अखंड पत्थर से बनी हुई है।

इसके बारेमे भी जानिए – मुरुदेश्वर मंदिर का इतिहास और दर्शन की जानकारी
Best Time To Birla Mandir Jaipur
बिरला मंदिर जयपुर के लिए सबसे अच्छा समय – वैसे तो मंदिर साल भर खुला रहता है। लकिन यात्रा करने का सबसे अच्छा समय हिंदू धर्म से संबंधित त्योहारों के समय होता है। उसमे खासकर भगवान विष्णु या भगवान लक्ष्मी विराजमान है। और उसमे सबसे उत्तम जन्माष्टमी जो भगवान कृष्ण का जन्म दिन मनाया जाता है। उस त्योहार के दौरान पर्यटक विभिन्न अनुष्ठानों और समारोहों को देख सकते हैं। राजस्थान रेगिस्तानी राज्य होने के कारन गर्मियों के मौसम में बहुत तेज गर्मी पड़ती है। इसीलिए आपको बिरला मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय वसंत ऋतु या फिर सर्दियों के महीनों के दौरान यानी अक्टूबर से मार्च तक होता है।
Birla temple Architecture
बिरला मंदिर वास्तुकला देखे तो जयपुर का बिरला मंदिर बारीक नक्काशी और नाजुक काम के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के तीन विशाल गुंबद धर्म के तीन अलग-अलग तरीकों को दर्शाते है। मुख्य मंदिर के बाहर, हिंदू पौराणिक कथाओं के दृश्यों को चित्रित करने वाली कई ग्लास खिड़कियां हैं और भव्य मूर्तियों के साथ अंकित हैं। अंदर पौराणिक घटनाओं को प्रस्तुत करने वाला एक बड़ा संगमरमर का पैनल है। मंदिर के परिसर में प्रवेश करते आपको भगवान गणेश की छविदेखने को मिलती है। उसको बेहद शुभ माना जाता है।

वहाँ से आप मंदिर के मुख्य गर्भगृह में जा सकते है। जहाँ लक्ष्मी और नारायण की मूर्तियाँ विराजमान हैं। उस छवियों को संगमरमर के एक टुकड़े से तराशा गया है और सबसे भव्य गहनों और कपड़ों से सजाया गया है। बिरला मंदिर के मुख्य परिसर के चारों ओर विशाल उद्यान हैं। यहाँ बिरला परिवार के सदस्यों ने उपयोग की घरेलू वस्तुओं को प्रदर्शित करने वाला छोटा संग्रहालय है। उसको सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खोला जाता है। उसमे जाने का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
Birla Temple Jaipur Timings
बिरला मंदिर जयपुर समय – आप अगर बिरला मंदिर जयपुर घूमने जाते है। तो आपको बतादे की नियमित रूप से पर्यटकों के लिए मंदिर प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच और उसके बाद दोपहर 3:00 बजे से 9:00 बजे के बीच खुला रहता हैं। उस समय में कोई भी पर्यटक उसमे दर्शन करके धन्य हो सकता है। उसमे प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

इसके बारेमे भी जानिए – लोधी गार्डन दिल्ली का इतिहास और उसके पर्यटन स्थल
Tips For Visiting Birla Temple
- बिरला मंदिर के दर्शन के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना जरुरी है।
- मंदिर परिसर में विडियों बनाने और तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं है।
- मंदिर परिसर में फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।
- बिरला मंदिर के बरामदे में घूमना भी सख्त मना है।
- शाम के समय यह मंदिर के दर्शन के लिए जाना चाहिए।
- क्योकि उस समय मंदिर लुहावने दृश्य प्रस्तुत करता है।
- बिरला मंदिर में शाम की आरती मनमोहक होती है।
Janamashtami In Birla Temple
बिरला मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ही धूम-धाम और उत्साह मनाया जाता है। आपको बतादे की बिरला मंदिर में सबसे अधिक उत्सव के अवसरों में से एक जन्माष्टमी का त्योहार है। उस समय मंदिर जगमगाती रोशनी और तेल के दीयों से जगमगाता है। ताजे फूलों और सजाए गए उत्सव के साथ भगवान कृष्ण जन्मोत्सव और पवित्र प्रार्थनाओं की झंकार के बीच होता है। भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते हैं। पर्यटक भगवान कृष्ण के दर्शन करके धन्य होते हैं।

Nearby Tourist Attractions Of Birla Temple
पर्यटक बिरला मंदिर जयपुर घूमने के लिए जाते है। तो उसको जयपुर राजस्थान में देखने योग्य कई पर्यटक स्थल मौजूद है। यह मंदिर के परिसर को घूमने में आपको सिर्फ आधे घंटे का समय लगता है। लेकिन अगर यहाँ मंदिर में भीड़ है तो ज्यादा समय लग सकता है। पर्यटक जयपुर के यह धार्मिक दर्शनीय स्थल को देखने के पश्यात उस मंदिर के नजदीक बहुत अच्छे स्थल देख सकते हैं।
- जंतर मंतर – बिड़ला मंदिर से दो किलोमीटर की दूरी पर जंतर मंतर गुलाबी शहर के मुख्य पर्यटक आकर्षणों में से एक है।
- जल महल – बिड़ला मंदिर से 8 किलोमीटर की दूरी पर सुंदर और आकर्षक जल महल मान सागर झील के केंद्र में निर्मित एक वास्तविक महल है।
- डूंगरी का किला – मंदिर से 1 किलोमीटर की दूरी पर डूंगरी किला एक बहुत छोटा महल है जिसे स्कॉटिश महल की तरह ही डिजाइन किया गया है।
- हवा महल – बिड़ला मंदिर से 5 किलोमीटर की दूरी पर बहुत लोकप्रिय हवा महल देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
- मोती डूंगरी गणेश मंदिर – बिड़ला मंदिर से एक किलोमीटर की दूरी पर मोती डूंगरी मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है।
Birla Mandir Jaipur Photo Gallery
इसके बारेमे भी जानिए – प्रेम मंदिर वृंदावन का इतिहास और उसकी संपूर्ण जानकारी
Stay Near Birla Mandir Jaipur
बिरला मंदिर के पास रुकने की जगह – पर्यटक बिरला मंदिर को देखने के लिए जाते हैं। और वहा घूमने के पश्यात वह रहने के लिए कोई अच्छी जगह की तलाश में है। बतादे की जयपुर शहर में आपको रहने के लिए कई विकल्प उपलब्ध है। पर्यटकों को यहाँ की कुछ प्रमुख होटलों में होटल महादेव विला, अलसीसर हवेली, होटल ब्लू हेवन और फोर्ट चनाद्रगुप्त के नाम शामिल हैं। जिसमे आप रहने के लिए कमरा बुक कर सकते है। वहा हाई बजट से लेकरके लॉ बजट के सभी कमरे उपलब्ध है।
Local Food At Birla Mandir Jaipur
बिरला मंदिर जयपुर एक प्रसिद्ध मंदिर होने के कारन यहाँ बहुत अच्छे स्थानीय भोजन मिलते हैं। जिसका स्वाद लेकर यात्री बिरला मंदिर की यात्रा यादगार बना सकते हैं। यहाँ के स्थानीय भोजनो में पर्यटक दाल बाटी चूरमा,घेवर और इमरती जैसी मिठाइया और उसके अलावा हलवा, चोइर्मा, गजक और मूंग थाल खा सकते हैं। उसके अलावा जोहरी बाजर के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।
Top Tourist Places to Visit in Rajasthan
- Jaisalmer
- Amber Fort
- Jaipur
- Chokhi Dhani
- Jodhpur
- Badoli Temple
- Bundi
- Brahma Temple
- Bikaner
- Karni Mata Temple
- Ajmer
- Pushkar
- Udaipur
- Albert Hall Museum
- Mount Abu
- Jhalawar Fort
- Sawai Madhopur
- Haldighati
- Bharatpur
- Nagaur Fort
- Alwar
- Ranakpur Jain Temple
- Pali
- Taragarh Fort
- Chittorgarh
- Gagron Fort
- Hanumangarh
- Neemrana Fort
- Jhunjhunu
- Kumbhalgarh Fort
- Jhalawar
- Jalore Fort
- Churu
- Maherangarh Fort
- Kota
- Junagadh Fort
- Sikar
- Lohagarh Fort
How To Reach Birla Mandir Jaipurबिरला मंदिर का फोटो

इसके बारेमे भी जानिए – भरहुत बौद्ध स्तूप का इतिहास वास्तुकला और पर्यटन स्थल
ट्रेन से बिरला मंदिर जयपुर कैसे पहुंचे
How To Reach Birla Mandir Jaipur By Train – बिरला मंदिर या लक्ष्मी नारायण मंदिर जाने के लिए रेलवे स्टेशन की दुरी सिर्फ 5.3 किमी है आप वह नारायण सिंह सर्कल से 1.2 किमी दूर स्थित है। वहा से पर्यटक कैब, ऑटो रिक्शा या बस की सहायता से बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। वह रेलवे स्टेशन बहुत अच्छे से जुड़ा हुआ है। जिसकी सहायता से आप बिरला मंदिर पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग से बिरला मंदिर जयपुर कैसे पहुंचे
How To Reach Birla Mandir Jaipur By Road – बिरला मंदिर जाने के लिए आप सड़क मार्ग या बस से जा सकते हैं। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) की तरफ से जयपुर और उसके नजदीकी शहरों के बीच लक्जरी एव डीलक्स बसें चलाई जाती है। जयपुर के लिए भारत के सभी मुख्य शहर जैसे दिल्ली, अहमदाबाद, उदयपुर, वडोदरा, कोटा और मुंबई से बस ले सकते हैं।
फ्लाइट से बिरला मंदिर जयपुर कैसे पहुंचे
How To Reach Birla Mandir Jaipur By Flight – बिरला मंदिर देखने के लिए आप हवाई जहाज से जयपुर की यात्रा करना चाहते है। तो आपको बतादे की उसका सांगानेर हवाई अड्डा भारत के सभी बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। और वहा से नियमित रूप से उड़ाने भरी जाती है। सांगानेर हवाई अड्डे से जवाहर लाल नेहरु मार्ग की दूरी 8 कि.मी है। वहा से आप टैक्सी या कैब ले सकते हैं।

इसके बारेमे भी जानिए – पवित्र स्थल “ब्रह्म सरोवर” हरियाणा यात्रा की जानकारी
Birla Mandir Jaipur Map | बिरला मंदिर का लोकेशन
Birla Mandir Jaipur In Hindi Video
Interesting Facts Of Birla Mandir
- लक्ष्मी मंदिर उर्फ़ बिरला मंदिर भारत के राजस्थान के जयपुर शहर में बना एक मंदिर है।
- बिड़ला मन्दिर, जयपुर की संरचना को आठ वर्षों की समयावधि में विकसित किया है।
- महात्मा गांधी को बिड़ला मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था।
- बिरला मंदिर सुंदर सफेद संगमरमर से बना है।
- बिरला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से जाना जाता है
- मंदिर के 3 गुंबद देश के 3 धर्मों को दर्शाते हैं।
- बिड़ला मंदिर को भारत के बेहतरीन मंदिरों में से एक माना जाता है।
- जिस जमीन पर मंदिर खड़ा है उसे महाराजा ने 1 रुपये में बिड़ला को दे दिया था।
- बिरला मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है।
FAQ
Q .बिरला मंदिर कहा है?
राजस्थान के जयपुर के मोती डूंगरी पहाड़ी पर बिरला मंदिर स्थित है।
Q .बिरला मंदिर किसने बनवाया था?
जयपुर के बिरला मंदिर का निर्माण 1988 में बिरला द्वारा किया गया था।
Q .बिरला मंदिर जयपुर में कौन सा भगवान है?
बिरला मंदिर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है।
Q .जयपुर का बिरला मंदिर कितना पुराना है?
वर्ष 1988 में बिरला मंदिर का निर्माण किया था।
Q .बिरला मंदिर का क्या महत्व है?
बिड़ला मंदिरों ने धर्म को फिर से परिभाषित किया है।
Conclusion
आपको मेरा Birla Mandir Jaipur History बहुत अच्छी तरह से समज आया होगा।
लेख के जरिये Birla Mandir timings, Birla Mandir Location
और Birla Mandir jaipur architecture से सबंधीत सम्पूर्ण जानकारी दी है।
अगर आपको किसी जगह के बारे में जानना है। तो हमें कमेंट करके जरूर बता सकते है।
हमारे आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शयेर जरूर करे। जय हिन्द।
Note
आपके पास Birla vidya mandir की जानकारी हैं। या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिख हमे बताए हम अपडेट करते रहेंगे धन्यवाद।
! साइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद !
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें !
Google Search
Birla Mandir kolkata, Birla Mandir Delhi, Birla Mandir bhopal, Birla Mandir, jaipur, Birla Mandir Jaipur timings today, Birla Mandir in jaipur, Birla Mandir jaipur open today, Birla Mandir Jaipur contact number, Birla Mandir jaipur ticket price, Birla Mandir open, laces to visit in jaipur, Birla Mandir jaipur wikipedia in hindi, Ganesh Mandir, Jaipur, Birla Mandir patna, Birla Mandir hyderabad
नारायण का मंदिर, बिरला मंदिर किस राज्य में स्थित है, भोपाल का बिरला मंदिर, जयपुर के मंदिर, बिरला मंदिर की लोकेशन का मैप, बिरला मंदिर दिल्ली नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन
इसके बारेमे भी जानिए – हरियाणा का हार्ट रोहतक का इतिहास और घूमने की जगहें